LM Skills Academy

कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट और करियर से सम्बंधित स्किल्स इस ब्लॉग से सीखे।

भारत में काम करने के लिए 25 टॉप कंपनियों की लिस्ट

जब हम स्कूल या कॉलेज में होते हैं तो सोचते हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद हमें किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिल जाएगी। और भारत में इतनी सारी कंपनियाँ हैं कि हमारे लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी कंपनी सबसे अच्छी है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किस कंपनी में काम करना सबसे अच्छा रहेगा तो इस लेख को पूरा पढ़ें। मैं आपके साथ ऐसी 25 टॉप कंपनियों की लिस्ट शेयर कर रहा हूं, जिन्हें लिंक्डइन (LinkedIn) ने भारत में काम करने के लिए चुना है।

featured image for Top 25 companies in India 2022 by LinkedIn

Tata Consultancy Services (TCS)

टीसीएस (TCS) एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी है और टाटा ग्रुप का हिस्सा है। एक समय था जब इस कंपनी के अधिकांश कर्मचारी इस्तीफा देकर दूसरी कंपनी में शामिल होना चाहते थे। और इस समस्या को हल करने के लिए TCS ने इसके मैनेजमेंट में काफी काम किया और अब लगभग हर आईटी प्रोफेशनल इस कंपनी में काम करना चाहता है।

Accenture

Accenture की शुरुआत अमेरिका में हुई थी और अब इसका मुख्यालय आयरलैंड में है। जब भी दुनिया की टॉप आईटी कंपनियों का जिक्र आता है तो एक्सेंचर का नाम जरूर आता है। भारत में भी इस कंपनी ने टॉप आईटी कंपनियों की लिस्ट में अपनी पहचान बनाई है। इस कंपनी में 45% कर्मचारी महिलाएं हैं।

Cognizant

कॉग्निजेंट (Cognizant) एक अमेरिकी कंपनी है और यह फॉर्च्यून 500 की लिस्ट में है। अगर आप इस कंपनी में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी सीखनी होगी और खुद को हमेशा अपडेट रखना होगा।

Infosys

Infosys की स्थापना पुणे में हुई थी और इसका मुख्यालय बैंगलोर में है। इस कंपनी में नौकरी पाना काफी मुश्किल माना जाता है। आज लोग कई आईटी कंपनियों के नाम जानते हैं। लेकिन एक समय था जब आईटी कंपनी में भारतीय सिर्फ इंफोसिस का ही नाम जानते थे।

Capgemini

कैपजेमिनी (Capgemini) एक फ्रांसीसी (French) कंपनी है जिसका मुख्यालय पेरिस में है। आईगेट और एरिसेंट जैसी टॉप टेक्नोलॉजी कंपनियां भी कैपजेमिनी का हिस्सा हैं। इस कंपनी के आधे से ज्यादा कर्मचारी भारत में ही हैं। अगर आपको जावा (Java), सेलेनियम (Selenium) की अच्छी जानकारी है तो आप इस कंपनी में अच्छा करियर बना सकते हैं।

Wipro

विप्रो (Wipro) कंपनी भारत की टॉप आईटी कंपनियों में से एक है और इसकी स्थापना अजीम प्रेमजी के पिता एम एच प्रेमजी ने की थी। जब यह कंपनी शुरू की गई थी तो इसका नाम वेस्टर्न इंडिया वेजिटेबल प्रोडक्ट्स लिमिटेड था और यह सब्जियां और रिफाइंड तेल बनाती थी। अजीम प्रेमजी ने इस कंपनी को एक सफल आईटी कंपनी बनाया और आज विप्रो का कारोबार 60 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है।

IBM

आईबीएम (IBM) एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी है और यह कंपनी आईबीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से भारत में पंजीकृत है। यह कंपनी बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी अपने सेंटर खोलने पर फोकस कर रही है। आईबीएम के भारत में अमेरिका से ज्यादा कर्मचारी हैं।

HCL Technologies

HCL का फुल फॉर्म Hindustan Computers Limited है और यह नोएडा की कंपनी है। यह कंपनी शुरू से ही रिसर्च और डेवलपमेंट पर केंद्रित रही है और विप्रो के अलावा, एचसीएल एकमात्र ऐसी भारतीय कंपनी है जो कंप्यूटर बनाने में सफल रही है और बाजार में अपनी पहचान बनाई है।

Larsen & Toubro

Larsen & Toubro को लोग L&T के नाम से जानते हैं। यह कंपनी भारत में लगभग हर सरकारी निर्माण कार्य करती है। इस कंपनी का नाम दुनिया की टॉप 5 कंस्ट्रक्शन कंपनियों में गिना जाता है। L&T ने ISRO, DRDO, Reliance Power जैसी बड़ी कंपनियों के लिए भी काम किया है।

Deloitte

डेलॉइट (Deloitte) दुनिया की चार बड़ी कंपनियों में से एक है और इसका मुख्यालय लंदन में है। इस कंपनी के ऑफिस 150 से ज्यादा देशों में हैं और अकाउंटिंग के काम के लिए जानी जाती है। 

Amazon

वैसे तो Amazon ऑनलाइन शॉपिंग के लिए लोकप्रिय है, लेकिन इसके और भी कई काम हैं। Amazon वेब सर्विसेज, वेब सीरीज, डिजिटल बुक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है। इस कंपनी में आप कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, सेलर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, डाटा एनालिस्ट, क्लाउड आर्किटेक्ट, कंप्यूटर प्रोग्रामर जैसे प्रोफाइल में अपना करियर शुरू कर सकते हैं।

Publicis Groupe

पब्लिसिस ग्रुप (Publicis Groupe) दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मार्केटिंग कंपनियों में से एक है। यह कंपनी 1926 में शुरू हुई थी और करीब 150 देशों में कारोबार करती है।

EY

EY (अर्न्स्ट एंड यंग) कंपनी का हेड ऑफिस लंदन में है। यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग कंपनियों में से एक है। इस कंपनी के 150 से ज्यादा देशों में ऑफिस हैं।

ICICI Bank

आईसीआईसीआई बैंक एक भारतीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1994 में वडोदरा, गुजरात में हुई थी। भारत के अलावा, आईसीआईसीआई बैंक के कार्यालय अमेरिका, कनाडा, जर्मनी जैसे अन्य देशों में भी हैं।

Reliance Industries Limited

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, नेचुरल गैस, एनर्जी, टेक्सटाइल्स जैसे कई बिजनेस करती है। इस कंपनी के सीईओ मुकेश अंबानी हैं।

Tech Mahindra

टेक महिंद्रा आनंद महिंद्रा के नेतृत्व वाली एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी है। इस कंपनी के 60 से ज्यादा देशों में ऑफिस हैं।

HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक भारत का सबसे बड़ा निजी बैंक है और कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से भारत की टॉप 20 कंपनियों में से एक है। यह 1994 में स्थापित किया गया था और आज इसकी 5500 से अधिक शाखाएँ हैं।

Hindustan Aeronautics Limited (HAL)

एचएएल (HAL) भारत की एयरोस्पेस और रक्षा निर्माण कंपनी है। इसकी स्थापना 1940 में हुई थी और यह फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर जैसी चीजें बनाती है।

JPMorgan Chase & Co.

जेपी मॉर्गन (JP Morgan) अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक है और दुनिया की सबसे बड़ी निवेश और वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक है। 1993 में, इस कंपनी ने भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ सहयोग किया।

Oracle

Oracle एक अमेरिकी कंपनी है और यह अपने डेटाबेस सॉफ्टवेयर और Java प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के लिए जानी जाती है।

Arm

आर्म (Arm) एक ब्रिटिश कंपनी है जो सॉफ्टवेयर और सेमीकंडक्टर डिजाइन करती है। जापान का सुपरकंप्यूटर फुगाकू भी आर्म कंपनी के AArch64 आर्किटेक्चर पर आधारित है।

Flipkart (Walmart)

फ्लिपकार्ट (Flipkart) एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी है जो भारत में कारोबार करती है। भारत में ऐमजॉन को टक्कर देने वाली यह इकलौती कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने की थी, जो पहले Amazon के कर्मचारी थे।

Dell Technologies

डेल (Dell) एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी है जो डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर बनाने के लिए लोकप्रिय है। ज्यादातर कंपनियां डेल के कंप्यूटर सिस्टम का ही इस्तेमाल करती हैं।

Bosch

बॉश (Bosch) एक जर्मन मल्टीनेशनल कंपनी है जो इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में काम करती है। इस कंपनी की स्थापना 1886 में हुई थी और आज यह 60 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है।

Aditya Birla Group

आदित्य बिड़ला समूह (Aditya Birla Group) 1857 में स्थापित एक भारतीय मल्टीनेशनल ग्रुप है। यह कंपनी 26 देशों में काम कर रही है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज, वोडाफोन इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और कई अन्य इस कंपनी की सहायक कंपनियां हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें