आजकल इंटरनेट पर किसी को भी कुछ सर्च करना होता है तो क्रोम को ओपन करने के बाद गूगल पर सर्च करता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि गूगल क्रोम और गूगल सर्च में क्या अंतर है। यह दोनों ही एप्प है और इन्हे गूगल कंपनी बनती है।
गूगल क्रोम क्या है?
गूगल क्रोम एक इंटरनेट ब्राउज़र है जिसका इस्तेमाल इंटरनेट पर किसी वेबसाइट पर जाने और इनफार्मेशन सर्च करने के लिए करते है। यह एक एप्प है जिसे आपको इस्तेमाल करने के लिए अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन पर इनस्टॉल करना पड़ता है।
गूगल सर्च क्या है?
गूगल सर्च एक सर्च इंजन है और इसकी वेबसाइट पर जा कर आप ऑनलाइन किसी भी तरह की इनफार्मेशन सर्च कर सकते है। यह एक ऑनलाइन एप्लीकेशन है और इसे एक्सेस करने के लिए आप किसी भी वेब ब्राउज़र से इसकी वेबसाइट पर जा सकते है।
गूगल क्रोम और गूगल सर्च में अंतर
गूगल क्रोम | गूगल सर्च |
---|---|
गूगल क्रोम एक इंटरनेट ब्राउज़र है | गूगल सर्च एक सर्च इंजन है |
गूगल क्रोम एक डेस्कटॉप और मोबाइल एप्प है | गल सर्च एक ऑनलाइन एप्लीकेशन है |
गूगल क्रोम को कंप्यूटर और मोबाइल पर इंस्टॉल करना पड़ता है | गूगल सर्च को इंस्टॉल नहीं करना पड़ता |
गूगल क्रोम का डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन गूगल सर्च होता है | आप अपने कम्यूटर और मोबाइल फ़ोन पर गूगल सर्च को किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र का डिफ़ॉल्ट सर्च बना सकते है |
गूगल क्रोम पर वेबसाइट का एड्रेस टाइप करने के लिए एड्रेस बार होता है | गूगल सर्च पर एक सर्च बॉक्स होता है जिसमे आप कोई भी कीवर्ड टाइप करके उससे रिलेटेड इनफार्मेशन सर्च कर सकते है |
0 टिप्पणियाँ