जब हम स्कूल या कॉलेज में होते है तो हम ये सोचते है की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक अच्छी कंपनी में जॉब करेंगे। और भारत में इतनी कंपनियां है की हमारे लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है की कौन सी कंपनी बेस्ट है। अगर आप भी जानना चाहते है की कौन सी कंपनी के लिए काम करना बेस्ट होगा, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए। मैं आपको २०२२ की २५ टॉप कंपनियों की लिस्ट शेयर कर रहा हूँ जिन्हें LinkedIn ने अपने डाटा को विश्लेषण करके सेलेक्ट किया है।
2022 में भारत की टॉप कंपनियां | Top companies of India in 2022
१. Tata Consultancy Services२. Accenture
३. Cognizant
४. Infosys
५. Capgemini
६. Wipro
७. IBM
८. HCL
९. Larsen & Toubro
१०. Deloitte
११. Amazon
१२. Publicis Groupe
१३. EY
१४. ICICI Bank
१५. Reliance Industries Limited
१६. Tech Mahindra
१७. HDFC Bank
१८. Hindustan Aeronautics Limited
१९. JPMorgan Chase & Co.
२०. Oracle
२१. Arm
२२. Flipkart (Walmart)
२३. Dell
२४. Bosch
२५. Aditya Birla Group
Tata Consultancy Services (TCS)
TCS एक मल्टी-नेशनल आईटी कंपनी है और यह टाटा ग्रुप का हिस्सा है। एक समय ऐसा भी था जब इस कंपनी के ज़्यादातर कर्मचारी रिजाइन (resign) देकर दूसरी कंपनी ज्वाइन करना चाहते थे। और TCS ने इस समस्या को ख़तम करने के लिए अपने मैनेजमेंट में बहुत काम किया और अब लगभग हर आईटी प्रोफेशनल इस कंपनी में काम करना चाहता है।
Accenture
Accenture की शुरूआत अमेरिका में हुई थी और अब इसका हेडक्वॉर्टर आयरलैंड में है। जब भी दुनिया के टॉप आईटी कम्पनीज का ज़िक्र होता है, एक्सेंचर का नाम जरूर आता है। भारत में भी यह कंपनी टॉप आईटी कंपनियों की लिस्ट में अपनी पहचान बना कर रखी है। इस कंपनी में 45% कर्मचारी महिलाओं की है।
Cognizant
Cognizant एक अमेरिकन कंपनी है और यह फार्च्यून ५०० की लिस्ट में है। इस कंपनी में आपको ग्रोथ चाहिए तो आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजीज सीखनी होगी और हमेशा खुद को अपडेट रखना होगा।
Infosys
Infosys की स्थापना पुणे में हुई थी और इसका हेडक्वॉर्टर बेंगलुरू में है। इस कंपनी में एंट्री करना बहुत ही कठिन माना जाता है। आज तो लोग बहुत सी आईटी कंपनियों के नाम जानते है। पर एक समय था जब भारतीय आईटी कंपनी में सिर्फ इनफ़ोसिस का ही नाम जानते थे।
Capgemini
Capgemini एक फ्रेंच कंपनी है जिसका हेडक्वॉर्टर पेरिस में है। IGATE और Aricent जैसी टॉप टेक्नोलॉजी कंपनियां भी Capgemini का ही हिस्सा है। इस कंपनी के लगभग आधे से ज्यादा कर्मचारी भारत में ही है। अगर आपको Java, Selenium का अच्छा नॉलेज है तो आप इस कंपनी में अच्छा करियर बना सकते है।
Wipro
Wipro कंपनी भारत की टॉप आईटी कंपनियों में से है और इसे अज़ीम प्रेमजी के पिता एम. एच. प्रेमजी ने किया था। जब इस कंपनी को शुरू किया गया था तब इसका नाम वेस्टर्न इंडिया वेजिटेबल प्रोडक्ट्स लिमिटेड था और यह सब्जियां और रिफाइंड आयल बनाया करती थी। अज़ीम प्रेमजी ने इस कंपनी को एक सफल आईटी कंपनी बनाया और आज विप्रो के ६० से भी ज्यादा देशों में बिज़नेस फैले हुए है।
IBM
IBM एक अमेरिकन मल्टी-नेशनल कंपनी है और यह कंपनी भारत में IBM India Private Limited के नाम पे रजिस्टर्ड है। बड़े शहरों के साथयह कंपनी छोटे शहरों में भी अपने सेंटर खोलने में फोकस कर रही है। आईबीएम के भारत में अमेरिका से ज्यादा कर्मचारी हैं।
HCL Technologies
HCL का फुल फॉर्म है Hindustan Computers Limited और ये नॉएडा की कंपनी है। इस कंपनी का शुरुआत से ही रिसर्च और डेवलपमेंट में फोकस रहा है और विप्रो के अलावा सिर्फ एचसीएल ही ऐसी भारतीय कंपनी है जो कंप्यूटर बनाने के काम में सफल रही है और मार्किट में अपनी पहचान बनाई है।
Larsen & Toubro
Larsen & Toubro को लोग L&T के नाम से जानते है। भारत के लगभग हर सरकारी कंस्ट्रक्शन वाले काम यही कंपनी करती है। इस कंपनी का नाम दुनिया के टॉप ५ कंस्ट्रक्शन कंपनियों में गिना जाता है। L&T ने ISRO, DRDO, Reliance Power जैसी बड़ी कंपनियों ने लिए भी काम किया हुआ है।
Deloitte
Deloitte दुनिया के Big Four कंपनियों में से एक है और इसका हेडक्वॉर्टर लंदन में है। इस कंपनी के लगभग १५० से भी ज्यादा देशों में ऑफिसेस है और यह एकाउंटिंग के काम के लिए जानी जाती है।
Amazon
Amazon वैसे तो ऑनलाइन शॉपिंग के लिए पॉपुलर है पर इसके और भी बहुत से काम है। अमेज़न वेब सर्विसेज, वेब सीरीज, डिजिटल किताबें जैसे बहुत से क्षेत्रों में काम करती है। इस कंपनी में आप कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, सेलर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, डाटा एनालिस्ट जैसे प्रोफाइल में अपने करियर की शुरुआत कर सकते है।
Publicis Groupe
Publicis Groupe दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी मार्केटिंग कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की शुरुआत 1926 में हुई थी और यह लगभग 150 देशों में बिज़नेस करती है।
EY
EY (Ernst & Young) कंपनी का हेड ऑफिस लंदन में है। यह कंपनी दुनिया के सबसे बड़े एकाउंटिंग कंपनियों में से एक है। इस कंपनी के 150 से भी ज्यादा देशों में ऑफिस है।
ICICI Bank
आईसीआईसीआई बैंक भारत की बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विसेज वाली कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1994 में गुजरात के वड़ोदरा में हुआ था। आईसीआईसीआई बैंक के भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, जर्मनी जैसे दूसरे देशों में भी ऑफिस है।
Reliance Industries Limited
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, नेचुरल गैस, एनर्जी, टेक्सटाइल्स जैसे बहुत से बिज़नेस करती है। इस कंपनी के सीईओ मुकेश अम्बानी है।
Tech Mahindra
टेक महिंद्रा एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी है जिसके चेयरमैन आनंद महिंद्रा है। इस कंपनी के 60 से भी ज्यादा देशों में ऑफिस है।
HDFC Bank
HDFC बैंक भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक है और कर्मचारियों की संख्या में भारत की टॉप 20 कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना 1994 में हुई थी और आज 5500 से भी ज्यादा ब्रांच है।
Hindustan Aeronautics Limited (HAL)
HAL भारत की एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इसकी स्थापना 1940 में हुई थी और यह फाइटर जेट्स, हेलीकाप्टर जैसी चीज़े बनती है।
JPMorgan Chase & Co.
JP Morgan अमेरिका की सबसे बड़ी बैंक है और दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट और फाइनेंसियल सर्विस कंपनियों में से एक है। भारत में अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए 1993 में इस कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक से साथ मिलकर काम किया था।
Oracle
ओरेकल एक अमेरिकन कंपनी है और यह अपने डेटाबेस सॉफ्टवेयर और जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के लिए जानी जाती है।
Arm
Arm एक ब्रिटिश कंपनी है जो सॉफ्टवेयर और सेमीकंडक्टर डिज़ाइन करती है। जापान की सुपरकम्प्युटर फुगाकु भी Arm कंपनी के AArch64 आर्किटेक्चर पर आधारित है।
Flipkart (Walmart)
फ्लिपकार्ट एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी है जो भारत में बिजनेस करती है। भारत में अमेज़न को टक्कर देने वाली सिर्फ यही कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने किया था जो पहले अमेज़न के ही एम्प्लाइज हुआ करते थे।
Dell Technologies
Dell एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी है जो डेस्कटॉप कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर बनाने के लिए पॉपुलर है। ज्यादातर कंपनियां डैल के ही कंप्यूटर सिस्टम इस्तेमाल करते है।
Bosch
Bosch एक जर्मन मल्टीनेशनल कंपनी है जो इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सम्बंधित कार्य करती है। इस कंपनी की स्थापना 1886 में हुई थी और आज 60 से भी ज्यादा देशों में बिज़नेस करती है।
Aditya Birla Group
आदित्य बिरला ग्रुप एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है जिसकी शुरुआत 1857 में हुई थी। यह कंपनी 26 देशों में कार्यरत है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज, वोडाफोन इंडिया, हिंडालको इंडस्ट्रीज और भी कई कंपनियां इस कंपनी के सहायक है।
0 टिप्पणियाँ